लाइव न्यूज़ :

WATCH: अनुच्छेद 370 निरस्त करने का असर?, जम्मू में मौलवी ने ‘राम राम’ कहकर मेरा अभिवादन किया, सीएम योगी ने बोले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2024 11:37 IST

WATCH: 'नया कश्मीर' विकास के प्रति आग्रही बनकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां की जनता-जनार्दन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे 'तिकड़मबाजों की तिकड़ी' को विदा करने का संकल्प ले चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने देश को विभाजन और पलायन का दंश दिया।चुनाव प्रचार के लिए इस सप्ताह दो दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में मौलवी से हुई मुलाकात की बात बताई।

जम्मूः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वह जम्मू में मौलवी द्वारा उन्हें ‘राम राम’ कहकर अभिवादन करते हुए सुनकर हतप्रभ थे। उन्होंने इसे अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण का प्रभाव बताया। हरियाणा के फरीदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए इस सप्ताह दो दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।

आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में मौलवी से हुई मुलाकात की बात बताई। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू में बारिश हो रही थी और मैं हवाई अड्डे के अंदर गया... जैसे ही मैं अंदर गया, मैंने एक आदमी को ‘साहब राम राम’ कहते सुना...उस व्यक्ति ने फिर से ‘योगी साहब राम राम’ दोहराया, जिसने मेरा ध्यान खींचा।’’

उन्होंने फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे पता चला कि वह एक मौलवी था। मौलवी से राम राम सुनकर मैं हैरान रह गया।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘तो मुझे लग गया ये धारा 370 समाप्त होने का प्रभाव है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथजम्मू कश्मीरBJPधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम