लाइव न्यूज़ :

सीमा पार पाकिस्तान से टेंशन?, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें मारक झमता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 21:07 IST

मिसाइल अधिकतम 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर जा सकती है और करीब 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल को हिंद महासागर में एक निर्दिष्ट बिंदु पर प्रक्षेपित किया था। मिसाइल सभी निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरी। तकनीक का इस्तेमाल करके ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया था।

बालासोरः भारत ने अपनी सामरिक सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए बुधवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से ‘अग्नि-5’ का परीक्षण किया गया और यह मिसाइल सभी परिचालन एवं तकनीकी मापदंडों पर खरी उतरी। बयान के मुताबिक, ‘‘मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का 20 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘परीक्षण में मिसाइल सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों पर खरी उतरी। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।’’ रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 11 मार्च 2024 को इसी परीक्षण रेंज से मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक का इस्तेमाल करके ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया था।

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न दूरमापी और रडार केंद्रों से इस पूरे परीक्षण पर नजर रखी गई और यह मिसाइल सभी निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरी। भारत ने पहली बार ‘अग्नि-5’ मिसाइल का सफल परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया था। तब इस मिसाइल को हिंद महासागर में एक निर्दिष्ट बिंदु पर प्रक्षेपित किया था। यह मिसाइल अधिकतम 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर जा सकती है और करीब 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है।

 

टॅग्स :मिसाइलपाकिस्तानओड़िसाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष