लाइव न्यूज़ :

अयोध्या पहुंचे भूटान प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे, राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 13:52 IST

भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से सुबह साढ़े नौ बजे अयोध्या हवाईअड्डा पहुंचे जहां उनका जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएस और एसटीएफ की तैनाती के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।भूटानी प्रधानमंत्री के अयोध्या से करीब डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना है।भव्य स्वागत करने की व्यवस्था की गई है।

अयोध्याः भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे शुक्रवार की सुबह चार घंटे की यात्रा के लिए अयोध्या पहुंचे और इस दौरान उनका राम मंदिर और अन्य देवी देवताओं का दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि तोबगे भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से सुबह साढ़े नौ बजे अयोध्या हवाईअड्डा पहुंचे जहां उनका जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने तोबगे की अगवानी की। हवाईअड्डा से उनका काफिला प्रयागराज और लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग से राम मंदिर पहुंचा जहां पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, नागरिक पुलिस, एटीएस और एसटीएफ की तैनाती के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय दोनों ही तोबगे के दौरे की कड़ी निगरानी कर रहा है। अयोध्या में तोबगे का राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में जाकर दर्शन करने का कार्यक्रम है। उनके सम्मान में एक विशेष भोज का भी आयोजन किया गया है जिसमें राज्य और केंद्र के मंत्री शामिल हो सकते हैं।

भूटानी प्रधानमंत्री के अयोध्या से करीब डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना है। इससे पूर्व, भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हवाईअड्डा पर प्रतीक्षा कर रहे शाही ने पत्रकारों को बताया था, ‘‘यहां उनका भव्य स्वागत करने की व्यवस्था की गई है। भारत और भूटान के बीच लंबे समय से बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के नेता बराबर एक दूसरे देश की यात्रा करते हैं और हम इसे एक महत्वपूर्ण दौरा मानते हैं।’’

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरभूटानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप