लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: 'कोई भी सरकारी संपत्ति वक्फ बोर्ड की संपत्ति नहीं', वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पारित

By अंजली चौहान | Updated: April 2, 2025 14:42 IST

Waqf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य प्रबंधन को आधुनिक बनाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और धार्मिक हस्तक्षेप के बिना संपत्ति विवादों को हल करना है।

Open in App

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में आज बीजेपी सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल को पारित कर दिया गया है। बिल को पारित करने के बाद इस पर चर्चा जारी है जिसमें विपक्ष बिल का विरोध कर रहा है। 

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने संशोधनों के साथ विधेयक को उठाने का प्रस्ताव पेश किया। इस मामले पर बहस हो रही है। रिजिजू ने विधेयक पर बहस की शुरुआत की और कानून के प्रावधानों के बारे में बताया।

इस बीच, बड़ी खबर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि इस अधिनियम के लागू होने से पहले या बाद में वक्फ संपत्ति के रूप में पहचानी गई या घोषित की गई कोई भी सरकारी संपत्ति वक्फ संपत्ति नहीं मानी जाएगी। 

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा, "वक्फ परिषद में अधिकतम चार गैर-मुस्लिम सदस्य हो सकते हैं, जिनमें अनिवार्य रूप से दो महिला सदस्य शामिल हैं। वर्तमान में, वक्फ बोर्ड में कोई महिला नहीं है।"

किरेन रिजिजू ने कहा, "...2012-2013 में किए गए काम के बारे में मैं बताना चाहता हूं कि चुनाव नजदीक थे और आचार संहिता लागू होने वाली थी। चुनाव अप्रैल-मई 2014 में हुए। 5 मार्च 2014 को यूपीए सरकार ने आवास और शहरी विकास मंत्रालय के तहत 123 प्रमुख संपत्तियों को दिल्ली वक्फ बोर्ड को हस्तांतरित कर दिया। इसकी क्या जरूरत थी? चुनाव से पहले बस कुछ ही दिन बचे थे। क्या आप इंतजार नहीं कर सकते थे? आपको लगा कि इससे आपको चुनाव जीतने में मदद मिलेगी, लेकिन आप चुनाव हार गए, तो फिर क्या फायदा हुआ? इस तरह के कामों से वोट नहीं मिलते।"

किरेन रिजिजू ने कहा, "वक्फ बोर्ड की भूमिका मुतवल्लियों और वक्फ मामलों को संभालने वालों द्वारा वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन की निगरानी करना है। यह पूरी तरह से शासन और पर्यवेक्षण के लिए एक प्रावधान है। वक्फ बोर्ड किसी भी तरह से वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन नहीं करता है।"

टॅग्स :किरेन रिजिजूलोकसभा संसद बिलमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील