लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill 2025: कोई माई का लाल वक्फ कानून को लागू होने से नहीं रोक सकता?, तेजस्वी यादव पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2025 16:07 IST

Waqf Amendment Bill 2025: पलटवार करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव के राजनीति के पन्नों को फाड़-फाड़ कर फेंक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कोई भी आतंकवादी या देशद्रोही बच नहीं सकता।पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।वक्फ संपत्तियों पर वर्षों से मुट्ठी भर लोग कब्जा किए बैठे थे यह कानून उनके खिलाफ है।

पटनाः वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गर्माई सियासत को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल वक्फ कानून को लागू होने से नहीं रोक सकता है। गुरुवार को नई दिल्ली से पटना पहुंचे नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर वक्फ कानून को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई माई का लाल वक्फ कानून को लागू होने से नहीं रोक सकता। यह कानून संसद द्वारा पारित हुआ है, किसी की औकात नहीं कि इसे रोके। बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे वक्फ बिल को फाड़कर कूड़े में फेंक देंगे और उसे लागू नहीं होने देंगे। इस पर पलटवार करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव के राजनीति के पन्नों को फाड़-फाड़ कर फेंक दिया है।

बिहार की राजनीति से उनका सफाया तय है। 26/11 हमले का मुख्य आरोपी को भारत लाए जाने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कोई भी आतंकवादी या देशद्रोही बच नहीं सकता। ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। यह कानून किसी मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीब मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए है। वक्फ संपत्तियों पर वर्षों से मुट्ठी भर लोग कब्जा किए बैठे थे यह कानून उनके खिलाफ है।

तेजस्वी यादव द्वारा खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताए जाने पर नित्यानंद राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री जनता बनाती है और जब जनता उन्हें नकार चुकी है तो वे मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे? बिहार की कहावत है उनका खटिया खड़ा हो गया है।

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पटना यात्रा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल में बिहार में पलायन, गुंडाराज और जंगलराज था। उद्योग धंधे खत्म हो गए थे। लेकिन एनडीए सरकार के आने के बाद राज्य में विकास को गति मिली है और स्थितियों में बड़ा बदलाव आया है।

टॅग्स :संसदबिहारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप