लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ कानून बरकरार, 100 से ज़्यादा याचिकाकर्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पिछले 5 साल से इस्लाम धर्म का पालन करने वाले ही वक्फ बना सकते

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2025 11:27 IST

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 2025 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 5 साल तक अनिवार्य इस्लामी रीति-रिवाज और अन्य प्रावधानों पर रोक लगाई है।

Open in App

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जबकि कानून के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी, जिसमें वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति का पांच साल तक इस्लाम का अनुयायी होना भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की याचिका पर फैसला सुनाया। 100 से ज़्यादा याचिकाकर्ताओं ने इस अधिनियम को मुस्लिम संपत्तियों का "धीरे-धीरे अधिग्रहण" बताया था, जबकि सरकार ने इसे सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर "बड़े पैमाने पर अतिक्रमण" के खिलाफ एक ज़रूरी जवाब बताया था। यह मामला अप्रैल की शुरुआत में संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंज़ूरी मिलने के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें लगातार तीन दिनों तक सुनीं। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 2025 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 5 साल तक अनिवार्य इस्लामी रीति-रिवाज और अन्य प्रावधानों पर रोक लगाई है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ ने तीन दिनों तक पक्षों की सुनवाई के बाद 22 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ये याचिकाएँ संसद द्वारा 2025 में पारित संशोधनों द्वारा वक्फ कानून में किए गए व्यापक बदलावों की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए दायर की गई हैं।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कानून पर रोक केवल दुर्लभ से दुर्लभतम मामलों में ही लग सकती है। न्यायालय ने कहा कि राज्य वक्फ बोर्डों और केंद्रीय वक्फ परिषदों में गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या तीन से अधिक नहीं हो सकती। न्यायालय ने कहा कि हमने कानून सभी धाराओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं की प्रथम दृष्टया समीक्षा की। लेकिन पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं मिला। न्यायालय ने उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया कि केवल पिछले पांच साल से इस्लाम धर्म का पालन करने वाले ही वक्फ बना सकते हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीसंसदभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह