लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को मिले एक और मौका

By भाषा | Updated: February 19, 2019 19:32 IST

"पाकिस्तान को पठानकोट हमले पर डोजियर दिया गया था, लेकिन षड्यंत्रकारियों को दंडित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह समय कथनी और करनी एक होने का है।"

Open in App

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले के लिए सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि उनकी कथनी और करनी एक होनी चाहिए। बहरहाल, महबूबा ने कहा कि खान को एक अवसर मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की कमान संभाली है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असहमत। उन्हें (पाकिस्तान को) पठानकोट हमले पर डोजियर दिया गया था, लेकिन षड्यंत्रकारियों को दंडित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह समय कथनी और करनी एक होने का है।’’ 

महबूबा ने कहा, ‘‘...पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक अवसर मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में कमान संभाली है। नि:संदेह (भारत में) युद्ध उन्माद का आसन्न चुनावों से ज्यादा संबंध है।’’ खान ने मंगलवार को भारत से कहा कि यदि वह हमले पर ‘‘कार्रवाई योग्य सबूत’’ उपलब्ध कराता है, तो षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलामहबूबा मुफ़्तीपाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील