लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश व्यापमं घोटालाः कोर्ट ने 31 आरोपियों को ठहराया दोषी, 25 नवंबर को होगा सजा का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2019 18:32 IST

मध्यप्रदेश व्यापमं घोटालाः सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने घोटाले की जांच की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले मध्यप्रदेश पुलिस इसकी जांच कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को 31 आरोपियों को दोषी ठहराया। केस की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसबी साहू की अदालत हो रही थी।

मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को 31 आरोपियों को दोषी ठहराया। इस केस की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसबी साहू की अदालत हो रही थी। कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाने के लिए कोर्ट ने 25 नवंबर की तारीख तय की है। 

साल 2013 की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले के मामले में सीबीआई ने 31 लोगों को आरोपी बनाया था, जिन्हें दोषी करार दिया गया है। अब सजा का ऐलान 25 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, इसी साल 16 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने व्यापमं घोटाले में संलिप्तता के मामले में दो अभ्यर्थियों को दोषी करार देते हुए उन्हें सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही साथ 1,000-3,000 रुपये तक जुर्माने भी लगाया गया था। दोनों ने 2013 में पुलिस एएसआई और सूबेदार पद पर भर्ती के लिए आवेदन दिया था। 

बता दें कि व्यापमं में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा सात जुलाई, 2013 को पहली बार पीएमटी परीक्षा के दौरान तब हुआ, जब एक गिरोह इंदौर की अपराध शाखा की गिरफ्त में आया। यह गिरोह पीएमटी परीक्षा में फर्जी विद्यार्थियों को बैठाने का काम करता था। तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को अगस्त 2013 में एसटीएफ को सौंप दिया। 

सु्प्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और उसने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चंद्रेश भूषण की अध्यक्षता में अप्रैल 2014 में एसआईटी गठित की, जिसकी देखरेख में एसटीएफ जांच करता रहा। नौ जुलाई, 2015 को मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला हुआ और 15 जुलाई से सीबीआई ने जांच शुरू की।

सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उनके ओएसडी रहे ओ. पी. शुक्ला, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, राज्यपाल के ओएसडी रहे धनंजय यादव, व्यापमं के नियंत्रक रहे पंकज त्रिवेदी, कंप्यूटर एनालिस्ट नितिन मोहिंद्रा जेल जा चुके हैं। ज्ञात हो कि इस मामले में दो हजार से अधिक लोग जेल जा चुके हैं, और चार सौ से अधिक अब भी फरार हैं।

टॅग्स :व्यापमंमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की