लाइव न्यूज़ :

VVIP की उड़ान, एयर इंडिया का 822 करोड़ से अधिक बकाया, आरटीआई में खुलासा

By भाषा | Updated: February 7, 2020 17:01 IST

सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर एक आवेदन के उत्तर में यह पता चला है। कंपनी ने एक आरटीआई आवेदन के उत्तर में बुधवार को बताया कि वीवीआईपी की चार्टर उड़ानों को लेकर 30 नवंबर 2019 तक उसका 822 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया वीवीआईपी उड़ान सेवाओं के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को यात्रा में चार्टर विमान की सुविधाएं देती हैं।कंपनी ने अपने खाते में ‘ वसूली की संभावना नहीं’ के मद में करीब 283 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी एयर इंडिया का अतिविशिष्ट लोगों की उड़ानों को लेकर 822 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर एक आवेदन के उत्तर में यह पता चला है। कंपनी ने एक आरटीआई आवेदन के उत्तर में बुधवार को बताया कि वीवीआईपी की चार्टर उड़ानों को लेकर 30 नवंबर 2019 तक उसका 822 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था।

कंपनी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में विशेष विमानों के प्रयोग का अतिरिक्त 9.67 करोड़ रुपये व विदेशी अतिथियों के लिए उड़ानों के मद का 12.65 करोड़ रुपये भी बकाये हैं। एयर इंडिया वीवीआईपी उड़ान सेवाओं के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को यात्रा में चार्टर विमान की सुविधाएं देती हैं।

इनके बिलों का भुगतान मंत्रालयों/ विभागों द्वारा किया जाता है। चार्टर उड़ानों का बकाया ही नहीं, सरकारी अधिकारियों द्वारा एयरलाइन के उधार लिए गए टिकटों का भी 31 मार्च 2019 तक 526.14 करोड़ रुपये बकाया था। इनमें से 236 करोड़ रुपये से अधिक के बिल तीन साल से भी अधिक समय से बकाया थे।

कंपनी ने अपने खाते में ‘ वसूली की संभावना नहीं’ के मद में करीब 283 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने पांच दिसंबर 2019 को एक जवाब में बताया कि एयर इंडिया 8,556.35 करोड़ रुपये (अस्थायी) घाटे में थी।

टॅग्स :एयर इंडियाआरटीआईहरदीप सिंह पुरीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण