लाइव न्यूज़ :

President Election: 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, PM Modi समेत कई और बड़े नेताओं ने दिया वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 14:36 IST

President Election: आपको बता दें कि चुनाव से पहले विपक्ष के तरफ से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें।'

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में पीएम मोदी ने अपना वोट डाला है। इसके साथ कई और बड़े नेताओं ने भी अपना वोट डाला है।

President Election: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन व राज्यों की विधानसभाओं में वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे पीएम मोदी और सीएम योगी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला है। वहीं इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में अपना वोट डाला है। यह वोटिंग सुबह दस से शुरू हुई है और शाम पांच बजे तक चलेगी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में जहां NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) है, वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया है। 

इन नेताओं ने डाल दी है वोट

आपको बता दें कि 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने के बाद कई नेताओं ने वोट डाला है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने समेत ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल है जो अब तक वोट डाल चुके है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने अपना वोट डाला है। 

वोटिंग से पहले यशवंत सिन्हा ने क्या ट्वीट किया था

राष्ट्रपति के चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा, 'इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।'

चुनाव से पहले विपक्ष के तरफ से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें।'

4800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करने के है पात्र

आपको बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। कुल मिलाकर 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करने के पात्र हैं। 

राज्यसभा और लोकसभा या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, इसलिए, वे चुनाव में भाग लेने के हकदार नहीं होते। इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता नहीं होते हैं। संसद भवन परिसर के पहले तल पर स्थित कक्ष संख्या 63 को मतदान केंद्र के रूप में परिवर्तित किया गया है।

राज्यों की विधानसभाओं में भी हो रहा है मतदान

राज्यों की विधानसभाओं में भी साथ ही साथ मतदान हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विधानसभा में भी मतदान की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रपति चुनाव में गुप्त तरीके से मतदान होता है और राजनीतिक दल मतदान के संदर्भ में व्हिप नहीं जारी कर सकते। 

मतों की गिनती संसद भवन में होती है। इसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है। राज्यों में विधायकों के मतों के मूल्य अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधायक का राष्ट्रपति चुनाव में मत मूल्य अन्य किसी राज्य के विधायक से अधिक है। 

उत्तर प्रदेश में विधायकों के मत का मूल्य 208 है

उत्तर प्रदेश के विधायकों के मत का मूल्य 208 है, जबकि झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र में यह 175, सिक्किम में सात, नगालैंड में नौ और मिजोरम में आठ है। मुर्मू अगर यह चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी। वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतयशवंत सिन्हाद्रौपदी मुर्मूओड़िसाTamil Naduगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम