लाइव न्यूज़ :

मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनते समय ‘4 सी को ध्यान में रखें, वोट की खातिर लोकलुभावन वादों से बचें दल: नायडू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 15:19 IST

देश को होने वाले नुकसान के प्रति राजनीतिक दलों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘मतदान करना केवल एक अधिकार ही नहीं है, बल्कि उनका उत्तरदायित्व भी है। इसलिये मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनते समय ‘4 सी (करेक्टर अर्थात चरित्र, कंडक्ट अर्थात व्यवहार, कैलिबर अर्थात बुद्धि और कैपेसिटी अर्थात क्षमता) को ध्यान में रखें।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश के नागरिकों से अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करते समय सोच-विचार कर निर्णय लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों का चयन करते समय लोगों को सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वोट पाने की खातिर लोक लुभावन वादे करने के लिये राजनीतिक दलों को चेताते हुए कहा कि इससे विकास पर होने वाले खर्च प्रभावित होंगे।

नायडू ने बेंगलुरु स्थित पीईएस विश्वविद्यालय के कानून के छात्रों को संबोधित करते हुये देश के नागरिकों से अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करते समय सोच-विचार कर निर्णय लेने का भी आह्वान किया।

नायडू ने चुनावों की पूर्व-संध्या पर मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक-लुभावन वादों से देश को होने वाले नुकसान के प्रति राजनीतिक दलों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘मतदान करना केवल एक अधिकार ही नहीं है, बल्कि उनका उत्तरदायित्व भी है। इसलिये मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनते समय ‘4 सी (करेक्टर अर्थात चरित्र, कंडक्ट अर्थात व्यवहार, कैलिबर अर्थात बुद्धि और कैपेसिटी अर्थात क्षमता) को ध्यान में रखें।’’

नायडू ने कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ लोग 4 सी को कास्ट अर्थात जात, कम्युनिटी अर्थात समुदाय, कैश अर्थात धन और क्रिमिनलिटी अर्थात अपराध को बढ़ावा देकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों का चयन करते समय लोगों को सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के लिए एक साथ चुनाव कराने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया एक समय में ही पूरा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए राज्यों में किसी कारण से स्थानीय निकायों के चुनावों को स्थगित करने की संभावना नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :चुनाव आयोगएम. वेकैंया नायडूकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया