लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2018 21:53 IST

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी के चलते उनको भर्ती करवाया गया है।

Open in App

शिमला( 9 मार्च): हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी के चलते उनको भर्ती करवाया गया है। उनको आज ही अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं, खबर के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अब सामान्य बताया है। जबकि पूर्व सीएम के अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कुछ टेस्ट भी करवाए। साथ ही दवाएं भी शुरू कर दी हैं। डॉक्टरों की टीम उनका चैकअप कर रही है और कुछ टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

 उनको सांस लेने में भी कुछ तकलीफ है। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम से मुलाकात करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज भी पहुंचे थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक अस्पताल में वीरभद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी अस्पताल में हैं। वहीं, राज्य पर्यटन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश जनारथा भी मौजूद थे। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अभी आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि पूर्व सीएम को आखिर क्या हुआ है।

टॅग्स :वीरभद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUniform Civil Code: हिमाचल कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं!, वीरभद्र सिंह के पुत्र और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूसीसी को पूर्ण समर्थन दिया, देखें वीडियो

भारतवीरभद्र सिंह : हिमाचलियों के दिलों में खास जगह रखने वाले कांग्रेस नेता

राजनीतिवरिष्ठ Congress नेता Virbhadra Singh का 87 साल की उम्र में निधन, 6 बार रहे हिमाचल प्रदेश के CM

भारतवीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन, 6 बार रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

स्वास्थ्यभाजपा का 'अशुभ' अगस्त, सुषमा, बाबूलाल, जेटली का निधन, देश के ये बड़े नेता भी हैं गंभीर बीमारियों के शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील