googleNewsNext

वरिष्ठ Congress नेता Virbhadra Singh का 87 साल की उम्र में निधन, 6 बार रहे हिमाचल प्रदेश के CM

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2021 10:38 AM2021-07-08T10:38:29+5:302021-07-08T10:38:47+5:30

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।सोमवार को सिंह को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। उन्हें आईजीएमसी की क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

टॅग्स :वीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेशVirbhadra SinghHimachal Pradesh