लाइव न्यूज़ :

Fact Check: AIMIM के लिए पीएम मोदी ने नहीं मांगा वोट, एडिट किया गया वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 12:41 IST

वीडियो में पीएम कहते नजर आए, "तेलंगाना कहा रहा है, कांग्रेस नक्को, बीआरएस नक्को, बीजेपी नक्को, एआईएमआईएम को ईच वोट देंगे। एआईएमआईएम को जिताएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।इस वीडियो में पीएम मोदी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को वोट देने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि, सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी का ये वीडियो फर्जी है।

Created By: BOOM

Translated By: लोकमत हिन्दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में पीएम मोदी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को वोट देने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम कहते नजर आए, "तेलंगाना कहा रहा है, कांग्रेस नक्को, बीआरएस नक्को, बीजेपी नक्को, एआईएमआईएम को ईच वोट देंगे। एआईएमआईएम को जिताएंगे।" 

हालांकि, सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी का ये वीडियो फर्जी है। बूम की रिपोर्ट के अनुसार, उसके फैक्ट चेक में वायरल वीडियो एडिटेड पाया गया है। असली वीडियो की बात की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स ने फर्जी वीडियो साझा किया हुआ है, जिसमें पीएम मोदी को एआईएमआईएम के लिए वोट मांगते देखा गया।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FBJP4India%2Fvideos%2F254642837743306%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

जांच-पड़ताल में पाया गया कि वीडियो में जो दावा किया गया है वो फर्जी है। पीएम मोदी के मूल भाषण को कांट-छांटकर ये फर्जी वीडियो बनाया गया है। मूल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेलंगाना भाजपा को ही वोट देगा। बूम ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पीएम मोदी के मूल वीडियो को गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, जिसके बाद मूल वीडियो मिला, जोकि 10 मई 2024 का है।

फैक्ट चेक को वेबसाइट BOOM ने प्रकाशित किया है।

इसका रिपब्लिश 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएआईएमआईएमऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?