लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ' के खिलाफ पलवल में हिंसक प्रदर्शन, सरकार ने बल्लभगढ़ में मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं की बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 13:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए ऐसा किया गया हैअग्निपथ स्कीम को लेकर प्रदर्शन के मद्देनजर बल्लभगढ़ इलाके में इंटरनेट 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है

फरीदाबादः सेनाओं में भर्ती की केंद्र की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ पलवल में हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने एहतियाती तौर पर फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग का यह आदेश गुरुवार रात 12 बजे से लागू हुआ।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए इलाके में मोबाइल इंटरनेट, एक साथ कई एसएमएस (बैंकिंग एवं मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) भेजने सहित सभी एसएमएस (संदेश) सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी ‘डोंगल’ सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। विभाग ने एक बयान में बताया कि बल्लभगढ़ संभाग में उग्र प्रदर्शन से ‘‘ तनाव उत्पन्न होने, प्रदर्शन से जानमाल का खतरा और शांति भंग होने की आशंका है।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘मोबाइल फोन, एसएमएस तथा सोशल मीडिया मंच के माध्यम से दुष्प्रचार एवं अफवाहों को रोकने के लिए.... मैं गृह सचिव,हरियाणा भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 धारा पांच के तहत प्रदत्त शक्तियों और दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) कानून 2017 के नियम (2) के तहत... उप संभाग बल्लभगढ़ के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में ‘वॉयस कॉल’ के अलावा सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं और डोंगल सेवाओं आदि के निलंबन का आदेश देता हूं...।’’ आदेश में कहा गया, ‘‘ हरियाणा के दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।’’

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमहरियाणापलवल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो