लाइव न्यूज़ :

अब ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों का चालान नहीं, सीधे रद्द होगा लाइसेंस

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 26, 2019 04:29 IST

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर 50-50 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाये जाएंगे। सड़क सुरक्षा अग्रदूत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या होने पर उसके समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा है कि दुर्घटनाओं के जिम्मेदार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किये जायेंगे। खाचरियावास ने सभी विधायकों से प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुझाव देने का आग्रह भी किया।

राजस्थान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा है कि लापरवाही से वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर दुर्घटना करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है जो यह सुनिश्चित करेगी कि नशे में वाहन चलाकर या सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु का कारण बनने वाले वाहन चालक कानूनी खामियों के कारण आसानी से नहीं छूट सके। 

परिवहन मंत्री ने 25 जुलाई यहां विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस संबंध में उठाए गए सवाल को जवाब देते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकना एक चुनौती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने पिछले दिनों जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर हुई गंभीर दुर्घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि एमएनआईटी के विषय विशेषज्ञों की एक टीम इस मार्ग को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित बनाने के सुझाव देने के लिए लगाई गई है। इन दुर्घटनाओं के जिम्मेदार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि अगर पुलिस अनुसंधान में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करते हुए दुर्घटना करना प्रमाणित हो जाएगा तो सम्बन्धित वाहन चालक का नियमानुसार लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर 50-50 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाये जाएंगे। सड़क सुरक्षा अग्रदूत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या होने पर उसके समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन्हें विभाग द्वारा 50-50 हेलमेट भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाल वाहिनियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाचरियावास ने सभी विधायकों से प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुझाव देने का आग्रह भी किया।

टॅग्स :राजस्थानट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार