लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पहुंचीं, बोलीं- 'इनके बिना हमारा वजूद नहीं'

By आकाश चौरसिया | Updated: August 31, 2024 12:23 IST

किसानों को लेकर विनेश फोगाट ने कहा कि 200 दिनों से वे यहां बैठे हैं। देखकर बहुत पीड़ा होती है, ये सभी लोग देशवासी हैं। सभी किसान देश को चलाते हैं। इनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, यहां तक कि एथलीट भी उनके बिना कुछ नहीं, अगर उन्होंने खाना के तौर पर खेती करना बंद कर दिया, तो हमारा क्या होगा, आप इसे समझिए।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर विनेश फोगाट उन्होंने कहा इन्हें देखकर पीड़ा होती है कि ये हमारे अन्नदाता हैं और इन्हें अभी तक न्याय नहीं मिलाविनेश फोगाट ने सरकार से अपील की

नई दिल्ली: किसानों के शंभू बॉर्ड पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर चर रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ओलंपियन विनेश फोगाट भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप यहां पर आए सबका हौसला बढ़ा और ऐसे ही आप आगे मेरे से ज्यादा इनकी समस्या को लेकर आप अपनी आवाज उठाएं। अभी मेरे मामले पर फोकस न करें और समय आने पर आपको बुलाया जाएगा, तब मैं सब पर बात करूंगी। गौरतलब है कि आंदोलन के आज लगभग 200 दिन पूरे हुए हैं। 

किसानों को लेकर उन्होंने आगे कहा, 200 दिनों से वे यहां बैठे हैं। देखकर बहुत पीड़ा होती है, ये सभी लोग देशवासी हैं। सभी किसान देश को चलाते हैं। इनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, यहां तक कि एथलीट भी उनके बिना कुछ नहीं, अगर उन्होंने खाना के तौर पर खेती करना बंद कर दिया, तो हमारा क्या होगा, आप इसे समझिए। कई बार हम चाह कर कुछ नहीं कर पाते और देश को बड़े स्तर पर ये सब प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में हमनें उनके लिए क्या किया। मैं देश की सरकार से कहना चाहती हूं कि किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करें। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती मान ली थी, उन्होंने जो वादे किये थे उन्हें पूरा करना चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश प्रगति नहीं करेगा।'

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "...मैं शंभू मोर्चा के मंच से बोल रहा हूं। 200 दिन पूरे होने पर सभी तैयारियां चल रही हैं। लाखों किसान यहां और खनौरी व अन्य बॉर्डर पर जुटेंगे। हमें विनेश फोगाट का संदेश मिला है, वह भी यहां पहुंचेंगी, हम उनका सम्मान करेंगे...आज हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि यह रास्ता खोला जाए और हमें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां हम शांतिपूर्वक एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ अन्य मांगें भी कर सकें...इस मंच से नई घोषणाएं भी की जाएंगी..."

टॅग्स :विनेश फोगाटनरेंद्र मोदीCentral Governmentकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल