लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट लड़ेंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024! जानिए, शंभू बॉर्डर से क्या बोलीं एथलीट..

By आकाश चौरसिया | Updated: August 31, 2024 12:47 IST

आज शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर विनेश फोगाट आज वहां पहुंची और उन्होंने इस दौरान कहा कि वो आज परिवार के पास आई हैं। ऐसे में अगर आज यहां किसानों की बात होगी, तो उनसे ज्यादा वो मुद्दा बेहतर रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देविनेश फोगाट पर पहुंच कर बताया कि वो चुनाव लड़ेंगी या नहीं हालांकि, दूसरी तरफ उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर पीड़ा जताई हैगौरतलब है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पहुंची ओलंपियन विनेश फोगाट ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूछा गए सवाल पर अभी कुछ भी कहने पर इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से किसान संघर्ष कर रहे हैं, आप उनका साथ दीजिए बजाय मेरे पर फोकस करने के, जब वक्त आएगा, तो आपको फोन कर बता दूंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के इस तरह से हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखकर पीड़ा होती है।   

इसी बीच एक मीडिया कर्मी ने उनसे पूछ लिया कि अगर आपको कांग्रेस टिकट देगी तो आप क्या चुनाव लड़ेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं बोलना चाहती हैं और वो साथ में राजनीति पर भी बात नहीं करना चाहती। अभी वो अपने परिवार के पास आई हैं। अगर आप इस बारे में बात करेंगे, तो आप उनके संघर्ष और लड़ाई को बर्बाद कर देंगे। आज फोकस मुझ पर नहीं है। फोकस किसानों पर होना चाहिए, यह मेरा अनुरोध है। मैं एक एथलीट हूं, मैं पूरे देश की हूं। मुझे इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि किस राज्य में चुनाव होने वाले हैं। मैं बस इतना जानती हूं कि मेरा देश पीड़ित है, किसान परेशान हैं। उनके मुद्दों का समाधान होना चाहिए और इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए'।

किसानों को लेकर उन्होंने आगे कहा, 200 दिनों से वे यहां बैठे हैं। देखकर बहुत पीड़ा होती है, ये सभी लोग देशवासी हैं। सभी किसान देश को चलाते हैं। इनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, यहां तक कि एथलीट भी उनके बिना कुछ नहीं, अगर उन्होंने खाना के तौर पर खेती करना बंद कर दिया, तो हमारा क्या होगा, आप इसे समझिए। कई बार हम चाह कर कुछ नहीं कर पाते और देश को बड़े स्तर पर ये सब प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में हमनें उनके लिए क्या किया। मैं देश की सरकार से कहना चाहती हूं कि किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करें। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती मान ली थी, उन्होंने जो वादे किये थे उन्हें पूरा करना चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश प्रगति नहीं करेगा।'

टॅग्स :विनेश फोगाटहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दीपक हुड्डाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति