लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीका लगाने पहुंची टीम को जींद में ग्रामीणों ने लौटाया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:36 IST

Open in App

जींद, 27 मार्च जींद के खरकभूरा गांव में कोविड-19 रोधी टीका लगाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को ग्रामीणों ने यह कहते हुए वापस भेज दिया कि गांव के लोगों को टीके की जरूरत नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उचाना नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि डॉ. भारत की अगुवाई में टीम खरकभूरा गांव में 150 टीके लेकर गई थी। टीम द्वारा यहां 26 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और टीम को वापस भेज दिया।

ग्रामीणों ने टीका लगाने आई टीम का विरोध करते हुए कहा कि गांव के लोगों को टीके की जरूरत नहीं है और गांव में टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम न आए। ग्रामीणों ने टीके को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताते हुए कहा कि भविष्य में अगर टीम दोबारा आई तो वे फिर से विरोध करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे