लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर की थी हार्ड लैंडिंग, नासा ने जारी की सतह की तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2019 08:42 IST

नासा के LROC ऑर्बिटर ने 17 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास से गुजरने के दौरान वहां की कई तस्वीरें ली, जहां चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने उतरने का प्रयास किया था। नासा का ऑर्बिटर एक बार फिर अक्टूबर में यहां की तस्वीरें लेने की कोशिश करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने लैंडर के हार्ड लैंडिंग की पुष्टि करते हुए तस्वीरें जारी की हैनासा के एक ऑर्बिटर ने 17 सितंबर को ली थी ये तस्वीरें, अक्टूबर में फिर होगी साफ तस्वीरें लेने की कोशिश

नासा ने शुक्रवार एक चंद्रयान-2 के लैंडर की साइट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आशंका जताई है कि विक्रम लैंडर की संभवत चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। नासा के मुताबिक उसके लूनर रिकॉनेसेंस ऑर्बिटर कैमरा (LROC) ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन के लिए बेहद जरूरी रहे चांद के उस साइट की तस्वीरें ली हैं जहां विक्रम लैंडर को उतरना था। हालांकि, आखिरी मिनटों में संपर्क टूटने के कारण भारत का यह प्रयास असफल हो गया था।

भारत के चंद्रयान-2 मिशन के तहत 7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद के सतह पर लैंड करना था। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का यह भारत का पहला प्रयास था। नासा की ओर से जारी बयान के अनुसार चंद्रमा की सतह पर लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई, यह करीब-करीब स्पष्ट है। हालांकि, नासा को लैंडर की तस्वीरें नहीं मिली हैं। ऐसे में सही लोकेशन का भी पता नहीं चल सका है। नासा के अनुसार उसका ऑर्बिटर एक बार फिर 14 अक्टूबर में विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के करीब से गुजरेगा और उस समय वहां प्रकाश होगा। ऐसे में बेहतर तस्वीरें मिल सकेंगी।

नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने 17 सितंबर को चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव के पास से गुजरने के दौरान उस जगह की कई तस्वीरें ली, जहां विक्रम ने सॉफ्ट लैंडिग के जरिए उतरने का प्रयास किया था लेकिन एलआरओसी की टीम लैंडर के स्थान या उसकी तस्वीर का पता नहीं लगा पाई।

टॅग्स :चंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandrayaan-4: अब चंद्रयान-4 की बारी, चंद्रमा पर इंसान भेजने की भी तैयारी, भारत ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाओं की घोषणा की

भारतअंतरिक्ष : कल्पना और हकीकत के बीच के मिटते फासले

भारतIndependence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के बारे में जानिए 10 रोचक तथ्य, चौथे वाले के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के पुन: सक्रिय होने की अब कोई उम्मीद नहीं, इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार ने कहा- नहीं-नहीं, अब नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार