लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के भाई ने किया लखनऊ में सरेंडर, एनकाउंटर के डर से रात भर कोर्ट में छिपा बैठा था

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2020 15:07 IST

यूपी में बिकरू कांड को अंजाब देने वाले और अब मारे जा चुके विकास दुबे के भाई दीपक ने लखनऊ के एक कोर्ट में सरेंडर किया है। एनकाउंटर के डर से वह सोमवार रात से कोर्ट परिसर में छिपा बैठा था।

Open in App
ठळक मुद्दे गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने लखनऊ की एक अदालत में किया सरेंडरदीपक ने मंगलवार शाम सरेंडर किया, उसके आने की भनक पुलिस और मीडिया को भी नहीं लगीदीपक सोमवार रात से ही कोर्ट परिसर में छिपा था, मंगलवार शाम जब बेहद कम पुलिस वाले कोर्ट में थे, तब उसने आत्मसमर्पण किया

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दीपक दुबे ने लखनऊ की एक अदालत में सरेंडर किया।

मिली जानकारी के अनुसार उसने मंगलवार शाम सबसे छिपते हुए चुपचाप सरेंडर किया। कोर्ट ने अब दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यूपी पुलिस ने दीपक पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

दीपक ने जिस तरह चुपचाप सरेंडर किया, उसकी भनक पुलिस और मीडिया को भी नहीं लगी। बुधवार को ही उसके सरेंडर की बात सार्वजनिक हो सकी। दीपक बिकरू कांड के मामले में फरार था।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को पुलिस ने उसकी करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली थी। दीपक के खिलाफ लखनऊ के कृष्षा नगर पुलिस स्टेशन में जालसाजी और उगाही का मामला दर्ज था। पुलिस 3 जुलाई को हुए बिकरू कांड के बाद से ही दीपक की तलाशी में जुटी थी।

दीपक हालांकि, पुलिस से अब तक बचते रहने में कामयाब रहा था। सूत्रों के अनुसार दीपक को एनकाउंटर में मारे जाने का डर था। इस वजह से वह कोर्ट के परिसर में सोमवार रात से छिपा हुआ था और मंगलवार शाम उस समय उसने सरेंडर किया जब बहुत कम पुलिस वहां मौजूद थी।

बता दें कि विकास दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारा जा चुका है। कुख्‍यात विकास दुबे और गिरोह के अन्य सदस्यों ने इसी साल तीन जुलाई को कानपुर जिले के बिकरू गांव में पहुंचे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला किया था। इसमें 8 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। 

बाद में पुलिस के अनुसार विकास दुबे 10 जुलाई की सुबह उस समय मुठभेड़ में मारा गया था जब उसे मध्‍यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ़्तारी के बाद पुलिस कानपुर ले आ रही थी और पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 

पुलिस के अनुसार उस समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसने पुलिस कर्मियों पर हमला भी किया। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया।

टॅग्स :विकास दुबेलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है