लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या ने देश छोड़ने से पहले विदेश में खरीदी थी 330 करोड़ की संपत्ति, CBI ने चार्जशीट में किया दावा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2023 12:25 IST

विजय माल्या ने 2015-16 के दौरान इंग्लैंड और फ्रांस में 330 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी, जबकि उनकी किंगफिशर एयरलाइंस उसी समय नकदी की कमी का सामना कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने दावा कि माल्या के पास 2008 और 2017 के बीच बैंकों को चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा था।सीबीआई ने अदालत से अनुमति लेने के बाद माल्या के लेनदेन विवरण के लिए विभिन्न देशों को एक संदेश भेजा।एजेंसी को जानकारी मिली थी कि माल्या ने फ्रांस में 35 मिलियन यूरो में अचल संपत्ति खरीदी थी।

मुंबई: भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या ने 2015-16 के दौरान इंग्लैंड और फ्रांस में 330 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी, जबकि उनकी किंगफिशर एयरलाइंस उसी समय नकदी की कमी का सामना कर रही थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की एक अदालत में दायर अपने पूरक आरोपपत्र में यह दावा किया है। सीबीआई ने ये भी कहा कि माल्या के पास 2008 और 2017 के बीच बैंकों को चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा था।

सीबीआई ने कहा कि माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (केएएल) के ऋण को चुकाने के बजाय यूरोप में "व्यक्तिगत संपत्ति" खरीदी और स्विट्जरलैंड में अपने बच्चों के ट्रस्टों को पैसा हस्तांतरित किया। सीबीआई ने अदालत से अनुमति लेने के बाद माल्या के लेनदेन विवरण के लिए विभिन्न देशों को एक संदेश भेजा। 

एजेंसी को जानकारी मिली थी कि माल्या ने फ्रांस में 35 मिलियन यूरो में अचल संपत्ति खरीदी थी और अपनी एक कंपनी Gizmo Holdings के खाते से 8 मिलियन यूरो का भुगतान करने की मांग की थी। विजय माल्या ने 2016 में भारत छोड़ दिया और कहा जाता है कि वह यूनाइटेड किंगडम में रह रहा है, जबकि मुकदमे का सामना करने के लिए उसे वापस लाने की कार्यवाही चल रही है।

माल्या कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक के आईडीबीआई बैंक-किंगफिशर एयरलाइंस ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी ने पहले चार्जशीट किए गए 11 अभियुक्तों को नामजद किया है, और अपने नवीनतम पूरक चार्जशीट में आईडीबीआई बैंक के पूर्व महाप्रबंधक बुद्धदेव दासगुप्ता का नाम भी जोड़ा है।

टॅग्स :विजय माल्याCentral Bureau of Investigationफ़्रांससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम