लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार पर विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज, कहा- स्वार्थवश किसी की भी चढ़ा सकते हैं बलि

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 17:57 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए किसी की भी बलि पर चढ़ा सकते हैं, चाहे वह पार्टी के प्रति कितना भी ईमानदार क्यों न हो।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।विजय सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने स्वार्थ के लिए किसी की भी बलि पर चढ़ा सकते हैं।विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार न तो किसी सिद्धांत के लिए बनी है और न ही लोगों की सेवा करने के लिए।

पटना: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जदयू में मचे घमासान पर भाजपा ने निगाहें टिका दी है। जदयू में चल रही तानातनी के बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए किसी की भी बलि पर चढ़ा सकते हैं, चाहे वह पार्टी के प्रति कितना भी ईमानदार क्यों न हो। कुशवाहा कभी-कभी सही बात बोल देते हैं, जो नीतीश को नागवार गुजरती है। विजय सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने स्वार्थ के लिए किसी की भी बलि पर चढ़ा सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए अब तक बहुत से लोगों को बलि चढ़ा चुके हैं और अब अगला नंबर उपेंद्र कुशवाहा का है। नीतीश कुमार को सिद्धांतवादी और वफादार लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अपने स्वार्थ और अहंकार के लिए वे ऐसे किसी भी शख्स की बलि चढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के हालात उत्पन्न हो गए हैं। ये राजनीतिक अस्थिरता लाने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने राज्य की जनता के जनादेश का अपमान किया है। बिहार के लोगों को भ्रम में डालकर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को सिद्ध कर रहे हैं। 

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार न तो किसी सिद्धांत के लिए बनी है और न ही लोगों की सेवा करने के लिए। महागठबंधन की सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद का गठबंधन सिर्फ अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए बना था। एक को प्रधानमंत्री बनना था और दूसरे को मुख्यमंत्री बनने की चाहत है। 

दोनों दलों के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए समझौता हुआ था। उपेंद्र कुशवाहा कभी कभी सही बोल देते हैं, लेकिन पूरा सच नहीं बोल पाते हैं। नीतीश और तेजस्वी दोनों एक दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं और इस ठगबंधन के कारण पूरे बिहार की जनता ठगा रही है। ऐसे लोग सिर्फ लूटने की नीयत से सत्ता में बना रहना चाहते हैं। इन्हे बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है। नीतीश कुमार जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार विधानसभा को भंग करें।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार