लाइव न्यूज़ :

Video: हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी की फिसली जुबान, आटा को लेकर कही यह बात, हुए ट्रोल

By आजाद खान | Updated: September 4, 2022 16:58 IST

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान को लेकर ट्रोल हुए है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता के कई भाषण और बयान वायरल हो चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देहल्ला बोल रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जुबान फिसल गई है।वे महंगाई को लेकर बोल रहे थे तभी वे आटे की माप को गलत बोल दिए। ऐसे में राहुल गांधी के इस बयान का क्लिप खूब वायरल हो रहा है।

Rahul Gandhi Aata Viral Video: रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जुबान फिसल गई है। उन्होंने भाषण के दौरान आटा को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिससे उनके बारे में मीम्स वायरल होने लगी है। 

आपको बता दें कि बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में आज हल्ला बोल रैली का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के कई नेताओं ने हिस्सा भी लिया था। 

राहुल गांधी ने क्या कहा

दिल्ली में आज हल्ला बोल रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार को बेरोजगारी और महंगाई को लेकर तीखे सवाल किए है। राहुल गांधी महंगाई पर बोल रहे थे इस दौरान उनकी जुबान फिस गई और वे किलो और लीटर वाली वस्तुओं में फर्क करना भूल गए।

वे आटा के दाम का जिक्र कर रहे थे तभी वे बोले कि कांग्रेस की सरकार में आटा की कीमत 22 रुपए लीटर थी और आज यह 44 रुपए लीटर हो गई है। राहुल गांधी ने किलो के बजाय लीटर बोल दिया जिसको लेकर वह ट्रोल हो गए। 

सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

ऐसे में राहुल गांधी के लंबे-चौड़े बयान को छोड़ लोग इस घटना का छोटा सा क्लिप निकाल कर उन्हें ट्रोल करने लगे है। यही नहीं कांग्रेस नेता पर तरह-तरह के मीम्स भी बनने लगे है। सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप को शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेन्ट्स भी करते हुए दिखाई दे रहे है। 

हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने क्या बोला था

आपको बता दें कि पार्टी की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली के आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसवायरल वीडियोNew Delhiनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है