लाइव न्यूज़ :

श्याम रजक ने तेज प्रताप यादव को 'अपशब्द' कहे जाने के विवाद पर कहा, "मैं दलित समाज से हूं न, वो कुछ भी कह सकते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 17:00 IST

तेज प्रताप यादव को अपशब्द कहे जाने के मामले में श्याम रजक ने कहा वो दलित समाज से आते हैं और तेज प्रताप यादव सामर्थ्यवान आदमी हैं। इस नाते वो कुछ ही कह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद महासचिव श्याम रजक और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बीच हुआ विवाद तेज प्रताप ने कहा कि श्याम रजक ने उन्हें, उनकी बहन को और उनके निजी सचिव को अपशब्द बोलाश्याम रजक ने कहा कि वो दलित समाज से आते हैं, इस नाते तेज प्रताप कुछ भी कह सकते हैं

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को अपशब्द कहने के मामले में राजद के महासचिव श्याम रजक ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि वो दलित समाज से आते हैं, दलित समाज के लोग बंधुआ मजदूर होते हैं और तेज प्रताप यादव सामर्थ्यवान आदमी हैं। इस नाते वो कुछ ही कह सकते हैं।

दिल्ली में समाटार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए श्याम रजक ने कहा, "मैं एक बात कहना चाहता हूं कि 'समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई' जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है उसको कुछ भी कहने का अधिकार है। मैं दलित समाज से हूं। दलित बंधुआ मजदूर होता है, मैं बंधुआ मजदूर हूं। वे जो भी कह रहे हैं सामर्थ्य के आधार पर कह रहे हैं।"

वहीं श्याम रजक के बयान के उलट तेज प्रताप यादव का कहना है कि श्याम रजक न केवल उन्हें बल्कि उनके निजी सहायक और उनकी बहन के बारे में अपशब्द कहा है। इसके साथ ही लालू के बड़े पुत्र ने श्याम रजक को भाजपा और संघ का एजेंट बताते हुए उन्हें पार्टी से निकाले जाने की भी मांग की है।

तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने कार्यक्रम के बारे में पूछा तो श्याम राजक ने मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को अपशब्द बोले हैं। हमारे पास वो ऑडियो भी है हम उसे अपने पेज पर पोस्ट करेंगे। ऐसे भाजपा और आरएसएस एजेंटों को संगठन से बाहर निकालना चाहिए।"

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से राजद के भीतर चल रही आंतरिक कलह अब मीडिया की सुर्खियां बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से राजद प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह के भी नाराजगी की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उसी नाराजगी का परिणाम था कि उनके बेटे सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं राजद की ओर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का दावा है कि राजद में कोई आंतरिक असंतोष नहीं है और सब कुछ सामान्य है। लेकिन जिस तरह से श्याम रजक और तेज प्रताप यादव के बीच की टशल मीडिया के सामने आ गई है, उससे लग रहा है कि राजद में भीतरखाने सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील