लाइव न्यूज़ :

Video: सभा के दौरान मंच पर बुलाकर शिवराज सिंह ने अधिकारी की लगाई क्लास, सवाल का जवाब नहीं मिलने पर किया सस्पेंड

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2022 10:18 IST

एमपी सीएम शिवराज सिंह हिनोता ग्राम पंचायत के जोगी टिकरिया गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जनसभा के दौरान ही लोगों से अफसरों के काम को लेकर फीडबैक मांगा और जब निराशाजनक फीडबैक मिला तो सबके सामने ही सीएम ने अफसर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार मध्य प्रदेश के डिंडौली में दौरे पर थे।जनसभा के दौरान उज्ज्वला योजना को लेकर शिकायतें मिली थीं जिसको लेकर सीएम ने कार्रवाई की।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने को लेकर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह का यह अंदाज कई मौकों पर देखा गया है। इस वीडियो में शिवराज सिंह एक मंच पर मौजूद हैं और अधिकारियों की सबके सामने ही क्लास लगा रहे हैं। वहीं जब अधिकारियों से सवालों का माकूल जवाब नहीं मिलता है तो वहीं सस्पेंड कर देते हैं।

दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार मध्य प्रदेश के डिंडौली में दौरे पर थे। यहां वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं उज्ज्वला योजना को लेकर शिकायत मिली थी। जिले में अधिकारी उज्जवला योजना का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से सीएम शिवराज अफसरों पर नाराज दिखाई दिए। सीएम संबंधित अधिकारी को मंच पर बुला लिया। इस दौरान न सिर्फ अधिकारी को डांट लगाई बल्कि उसे सस्पेंड भी कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने जिला खाद्य अधिकारी टीकाराम अहिरवार को मंच पर ही कह दिया, आपको संस्पेंड करते हैं चलो। शिवराज सिंह हिनोता ग्राम पंचायत के जोगी टिकरिया गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जनसभा के दौरान ही लोगों से अफसरों के काम को लेकर फीडबैक मांगा और जब निराशाजनक फीडबैक मिला तो सबके सामने ही उन्होंने अफसर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। सीएम शिवराज ने 70 हजार आयुष्यमान योजना का कार्ड बनाने का लक्ष्य अधिकारी को दिया था जिसे पूरा नहीं किया जा सका था।

शिवराज ने डिंडोरी जिले में 31 अक्टूबर तक जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की इस हेल्थ स्कीम के तहत सभी गरीबों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल सकता है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानवायरल वीडियोMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष