लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'इंडिया या भारत' देश के नाम पर जारी बहस के बीच आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, किसने क्या कहा, यहां देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 5, 2023 14:44 IST

ये सारी बहस तब शुरू हुई जब राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर पारंपरिक 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' अंकित होने की तस्वीर वायरल हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और इंडिया के मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई हैकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा - दी जी आप पर पूरा विश्व हस रहा हैकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- यह बहुत पहले होना चाहिए था

INDIA vs BHARAT:  देश के नाम और पहचान को लेकर शुरू हुई नई बहस के बीच भारत और इंडिया के मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करना चाहती है। उन्होंने इसे देश के संघीय ढांचे पर हमला बताया। ये सारी बहस तब शुरू हुई जब राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर पारंपरिक 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' अंकित होने की तस्वीर वायरल हुई।

इस मामले पर सबसे पहली प्रतिक्रिया जयराम नरेश ने ही दी। उन्होंने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 1 में साफ लिखा है कि इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा। लेकिन अब संघीय ढांचा खतरे में है।

कांग्रेस की आपत्ति के बाद बीजेपी और उसके समर्थक भी बहस में कूद पड़े। जयराम रमेश के 'भारत' वाले ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, "'भारत' बोलने और लिखने पर क्यों दिक्कत हो रही है। पुरातत्व काल में हमारे देश का नाम भारत है और संविधान में भी इसको स्पष्ट किया है। बेवजह और जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।"

कांग्रेस संसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "'इंडिया' शब्द से यह सहम गए हैं। क्या वे इस हद तक चले जाएंगे कि वे संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, 'इंडिया दैट इज़ भारत'... भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। इधर INDIA का गठन हुआ उधर भाजाप का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हुआ... आप 'इंडिया' शब्द को धरती से नहीं मिटा सकते। हमें अपने भारत और इंडिया पर गर्व है।" 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के दावे पर कि राष्ट्रपति भवन में G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर भेजा गया है के सवाल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भारत से हर किसी को प्यार है और हर देश वासी को प्यार है। अब जिनको भारत से प्यार नहीं वह इस पर सवाल उठाएंगे।"

 केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "उन्हें(कांग्रेस) हर चीज़ पर आपत्ति है। उन्हें आपत्ति रहे, मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या ऐतराज है? मैं एक भारतवासी हूं, मेरे देश का नाम पहले भी भारत था, आज भी भारत है और आगे भी भारत रहेगा। इसमें कांग्रेस को क्या आपत्ति है वही बताएं और अगर आपत्ति है तो इसका इलाज वे ही ढूंढें।" 

DMK संसदीय दल के नेता टी.आर. बालू ने कहा, " हमें इससे कोई आशंका नहीं होनी चाहिए क्योंकि संविधान में पहले से ही भारत का इस्तेमाल है। अगर राष्ट्रपति ने 'भारत' के नाम से (G-20 देशों को) न्योता भेजा है तो मुझे नहीं लगता इस पर कोई दिक्कत होनी चाहिए।" 

राष्ट्रपति भवन में जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर भेजे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, " अगर किसी पार्टी का गठबंधन 'INDIA' बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। यह देश के साथ गद्दारी है।" 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, " यह बहुत पहले होना चाहिए था। यह बहुत संतोष देने वाला है। भारत हमारा परिचय है। इसे लेकर हम गौरान्वित है। मुझे विश्वास है कि देश बहुत खुश होगा कि राष्ट्रपति ने भारत के नाम को प्राथमिक दी। यह दासत्व की मानसिकता से बाहर आने वाला सबसे बड़ा बयान है।" 

राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज तो उन्होंने(भाजपा) 'इंडिया' का नाम बदल दिया। राष्ट्रपति ने G20 शिखर सम्मेलन रात्रिभोज के लिए जो निमंत्रण भेजा है उसमें भारत लिखा है। अंग्रेजी में हम 'इंडिया' और 'इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन' कहते हैं और हिंदी में भारत का संविधान कहते हैं। इसमें नया क्या है? लेकिन 'इंडिया' नाम तो दुनिया जानती है...अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "PM मोदी को 'इंडिया' शब्द से दिक्कत हो गई है और वे बदलकर भारत कर रहे हैं। मोदी जी आप पर पूरा विश्व हस रहा है... आप हमसे, हमारे नेतृत्व, हमारी विचारधारा से नफरत करते हैं हमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन इंडिया, भारतीयों से नफरत मत करिये।"

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, विधान कहता है कि इंडिया दैट इज 'भारत'। मैं संविधान का हवाला दे रहा हूं- इंडिया दैट इज 'भारत'

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, "संविधान में तो 'इंडिया' और भारत दोनों शब्दों का उल्लेख है। 75 साल तक अगर इंडिया के राष्ट्रपति लिखा जाता था और अब भारत के राष्ट्रपति लिखा जा रहा है तो इसमें क्या आपत्ति है?...इंडिया तो ब्रिटिशर्स का दिया हुआ नाम है, अगर RJD, JDU के लोगों को भारत के नाम से चिढ़ है तो लें इंडिया का नाम। अगर भाजपा, केंद्र सरकार भारत शब्द को प्रचारित कर रही है तो उन्हें आपत्ति क्यों है, यह असंवैधानिक तो नहीं है।"

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेसमोदी सरकारअरविंद केजरीवालजी20Pawan KheraG20
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो