लाइव न्यूज़ :

VIDEO: थाने में नेता जी की धमकी पर पुलिसवाले का ठनका माथा, वर्दी फाड़कर दिखाया 56 इंची सीना

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2024 15:06 IST

वायरल फुटेज को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक एएसआई को धमका रहा था। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहा था।

Open in App

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो 8 माह पुराना है, लेकिन वह अब जाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी गुस्से में अपनी वर्दी फाड़ देता है, जबकि कुछ लोग उसे शांत करने का प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं। दूसरी तरफ एक नेता को भी लोग ठंडा करने का प्रयास करते हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वायरल फुटेज को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि कोतवाली थाने में थानेदार के केबिन में पार्षद पति एक एएसआई को धमका रहा था। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहा था। यह सुन एएसआई का माथा जोरों से ठनक गया औ वह अपनी वर्दी फाड़कर खुद ही सीना चौड़ा करते हुए तन गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद में कैद हो गई। 

वर्दी फाड़ने वाले एएसआई की पहचान विनोद मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि धमकी देने वाले नेता की पहचान अर्जुन गुप्ता के रूप में हुई, जो भाजपा नेता और पार्षद पति हैं। दरअसल, थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। 

जब नेताजी ने ASI से कहा- 'तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा'

इसी दौरान पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने एएसआई विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना आपा खो दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साध रही है। एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप