लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम का वीडियो: पूर्व JNU छात्र की गिरफ्तारी के लिए भेजी गईं दो टीम, देशद्रोह का केस दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: January 26, 2020 13:44 IST

इमाम को आडियो क्लिप में कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि असम को भारत के बाकी हिस्से से अलग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बंगालियों...हिंदुओं और मुस्लिमों दोनों...को मारा जा रहा है या निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देशारजील इमाम के खिलाफ अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र विरोधी बयान दिए थे।

पूर्व जेएनयू के छात्र शारजील इमाम के खिलाफ अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी ने कहा कि 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र विरोधी बयान दिए थे।

अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया कि शारजील इमाम को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के समन्वय में काम कर रहे हैं।'

बता दें कि इमाम दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आया था। इमाम को आडियो क्लिप में कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि असम को भारत के बाकी हिस्से से अलग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बंगालियों...हिंदुओं और मुस्लिमों दोनों...को मारा जा रहा है या निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है

शरजील इमाम को लेकर किसने क्या कहा?

शरजील इमाम को लेकर बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। गिरिराज ने ट्वीट कर कहा कि ये कहते है “सभी का खून है शामिल यहाँ की मिट्टी में।।किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है” इन ग़द्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में?? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।

इससे पहले शरजील इमाम के वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है।

विपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल और राहुल जवाब दो कि क्या आप देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो। वहीं,  इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के वीडियो पर बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय उसे गिरफ्तार करवाए। सिसोदिया ने कहा कि यदि बीजेपी 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार नहीं करवाती है तो इमाम को बीजेपी का आदमी माना जाएं। सिसोदिया का यह बयान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान के बाद आया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप