लाइव न्यूज़ :

भिखारियों से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:29 IST

Open in App

राजस्थान के अजमेर शहर में दो भिखारियों से कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रामगंज के थानाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से मुस्लिम नजर आ रहे दो भिखारियों को पीट रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ललित शर्मा को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं अन्य आरोपी शैलेंद्र टाक, तेजपाल, सुरेंद्र तथा रोहित को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने कहा कि पुलिस ने वीडियो आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी और उनकी तलाश की जा रही है । उन्होंने बताया कि 'वे एक तरह से मुस्लिम दिख रहे थे।' इस वीडियो में एक लड़का एक आदमी और महिला के साथ नजर आ रहा है। पांच युवक उनको एकतरफ ले जाकर उनसे मारपीट करते हैं। वीडियो में मुख्य आरोपी ललित लड़के को पीटता दिख रहा है। उसने दूसरे आदमी को भी कॉलोनी में भीख मांगने के लिए पीटा और उन्हें भीख मांगने के लिए पाकिस्तान जाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो