लाइव न्यूज़ :

Video: ललन सिंह ने डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपये के लिए पीएम मोदी को खड़ा किया कटघरे में, कहा, "प्रधानमंत्री जी, देश की जनता को जवाब दें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 15:13 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने रुपये की खराब होते हालत पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सत्ता में नहीं थे तो वह तत्कालीन यूपीए सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताते थे लेकिन अब कौन है? प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को स्थिति स्पष्ट करें।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपये की हालत के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदारनरेंद्र मोदी जब सत्ता में नहीं थे तो वह इसके लिए तत्कालीन यूपीए सरकार को जिम्मेदार बताते थेआज रुपये की खराब हालत का जिम्मेदार कौन है, पीएम मोदी को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए

पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख ललन सिंह ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपये की हालत के मौजूदा केंद्र सरकार से स्पष्टिकरण मांगा है। ललन सिंह ने रुपये की खराब होते हालत पर देश की वित्त मंत्री से पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सत्ता में नहीं थे तो वह तत्कालीन यूपीए सरकार को रुपये की गिरती हालत के लिए जिम्मेदार बताते थे।

उन्होंने कहा कि अब जब रुपये की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है तो आखिर कौन जिम्मेदार है। वित्तमंत्री इस खराब हालत के लिए जनता के सामने सरकार का मत रखें कि आखिर कौन है रुपये की इस बेहाली का जिम्मेदार।

ललन सिंह ने ट्विटर पर अपनी बात को कहने कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वीडियो के शेयर करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा है, "माननीया वित्तमंत्री जी, "डॉलर के मुक़ाबले रुपया लगातार गिरता ही जा रहा है। कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है। कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें।"

ललन सिंह ने यूपीए शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये जिन दो भाषणों को अपने ट्वीट में शामिल किया। उसमें प्रधानमंत्री मोदी तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को रुपये की दुर्दशा के लिए लताड़ लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में मनमोहन सरकार से सवाल करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर बांग्लादेश का रुपया स्थिर है, पाकिस्तान के रुपये के साथ कोई परेशानी नहीं है। श्रीलंका, नेपाल और भूटान तक के रुपयों की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

पीएम मोदी अपने वीडियो में पूछ रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि भारत के रुपये की स्थिति खराब है। मनमोहन सरकार को इसके लिए दोषी ठहराते हुए पीएम मोदी अपने भाषण में कहते हैं कि आपकी भ्रष्ट नीतियों के कारण भारत की वैश्विक साख को चोट पहुंची है और उस कारण डॉलर के मुकाबले हमारा रुपया नीचे आ गया है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो जदयू प्रमुख ने अपने ट्विटर से शेयर करते हुए उनके शासनकाल पर भारी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। रुपया के गिरने से मोदी सरकार के सामने भारी चुनौती आ रही है। व्यापार के कई क्षेत्रों में इसका बड़ा  व्यापक असर देखने को मिल रहा है। तेल की कीमतों में आ रहे इजाफे से रोजमर्रा के सामनों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही गिरावट के कारण इलेक्ट्रिक सामान और मशीनरी समेत कई जरूरी दवाओं के आयात में भारत को भारी परेशानी हो रही है।

टॅग्स :Lalan Singhनरेंद्र मोदीNarendra ModiUPA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम