लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बीजेपी सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा- राष्ट्रगान से हटने चाहिए 'अधिनायक' और 'सिन्ध' जैसे शब्द

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 21:03 IST

भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन भारत भाग्य विधाता" है जिसकी रचना देश की आजादी से पहले बांग्ला के मशहूर कवि, कथाकार और कलाकार रवींद्र नाथ टैगोर ने किया था।

Open in App

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार में शिक्षा मंत्री अनिल वज ने राष्ट्रगान से "अधिनायक" और ''सिन्ध" जैसे शब्दों को हटाने का समर्थन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से अनिल विज ने कहा, "ठीक बात है, सिन्ध को हटाने की बात है। अधिनायक शब्द को भी हटाना चाहिए। अधिनायक का मतलब होता है तानाशाह। हिंदुस्तान में कोई तानाशाह नहीं है।" भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन भारत भाग्य विधाता" है जिसकी रचना देश की आजादी से पहले बांग्ला के मशहूर कवि, कथाकार और कलाकार रवींद्र नाथ टैगोर ने किया था। स्वतंत्रता मिलने के बाद इसे स्वाधीन देश का राष्ट्रगान चुना गया।

रवींद्र नाथ टैगोर ने आजादी से पहले ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम के भारत आगमन पर "जन गण मन अधिनायक" की रचना की थी। कई आलोचक इसे औपनिवेशिक गुलामी से जुड़ागीत बताकर इसकी आलोचना करते हैं। राष्ट्रगान में विभाजन पूर्व भारत के उन इलाकों का भी जिक्र है जो 1947 में भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान में चले गये। 

सुनें भारत का राष्ट्रगान-

यहाँ राष्ट्रगान पूरा पढ़ें-

जनगणमन-अधिनायक जय हे भारतभाग्यविधाता!पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंगविन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छलजलधितरंगतव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे,गाहे तव जयगाथा।जनगणमंगलदायक जय हे भारतभाग्यविधाता!जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।।

टॅग्स :अनिल विजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया