लाइव न्यूज़ :

video: मुंबई से अहमदाबाद जा रहे कंटेनर में लगी आग, ग्रामीणों ने वाहन से शैम्पू और इत्र की बोतलें लूटीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 08:00 IST

अग्निशमन अधिकारी दिव्येश पटेल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर आए। जिस गाड़ी में आग लगी थी वो मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआग की सूचना के बाद मौके पर  5 फायर टेंडर पहुंचे दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कंटेनर में शैम्पू और इत्र की बोतलें थीं जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने लूट लिया।

अहमदाबादः गुजरात के वलसाड में मोतीवाड़ा गांव के पास शुक्रवार रात NH48 पर एक कंटेनर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेट को आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। वहीं बताया जा रहा है कि कंटेनर में शैम्पू और इत्र की बोतलें थीं जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने लूट लिया।

अग्निशमन अधिकारी दिव्येश पटेल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर आए। जिस गाड़ी में आग लगी थी वो मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। बकौल अधिकारी- हमने देखा कि ब्लास्ट हो रहा है। आग कम होने पर पता चला कि गाड़ी में शैंपू और परफ्यूम की बोतलें हैं। आग पर काबू पाने में डेढ़ से दो घंटा लगा।

एएनआई के मुताबिक, आग की सूचना के बाद मौके पर  5 फायर टेंडर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने कंटेनर से शैम्पू और इत्र की बोतलें लूट लीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कंटनेर को धूं-धूं कर जलते देखा जा सकता है।

टॅग्स :गुजरातअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया