लाइव न्यूज़ :

वीडियोः प्रगति मैदान टनल में भीषण दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत; खराब सिग्नल के कारण नहीं मिली मदद, पुलिस को नहीं लग रही थी कॉल

By अनिल शर्मा | Updated: May 24, 2023 16:07 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के बाद एक अन्य वाहन और बाइक पीड़ित की मदद के लिए रुके लेकिन सुरंग के अंदर खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण वे पुलिस को कॉल करने में असमर्थ रहे। टनल के अंदर लगाया गया एसओएस बटन भी ठीक से काम नहीं कर रहा था...

Open in App
ठळक मुद्देराजन राय मेरठ से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुआ था।वह दिल्ली में अपने आवास उत्तम नगर जा रहा था। मृतक के सिर में चोट लगी थी, क्योंकि दुर्घटना में उसका हेलमेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

नई दिल्ली: सोमवार की रात प्रगति मैदान सुरंग में एक भयानक बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद एक 19 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजन राय के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरंग में खराब नेटवर्क के कारण पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित करने में देरी हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले उन्हें बहुत देर हो चुकी थी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स ने दम तोड़ दिया। हादसे का वीडियो सामने आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के बाद एक अन्य वाहन और बाइक पीड़ित की मदद के लिए रुके लेकिन सुरंग के अंदर खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण वे पुलिस को कॉल करने में असमर्थ रहे। टनल के अंदर लगाया गया एसओएस बटन भी ठीक से काम नहीं कर रहा था क्योंकि कॉल दूसरी तरफ के कार्यकारी तक भी नहीं लग पा रही थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुर्घटना के बाद पीड़ित राजन राय का 15 मिनट तक खून बहता रहा।

मृतक राजन राय जसोला में सर्विस इंजीनियर के पद पर कार्यरत था

घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, पुलिस ने कहा कि राजन राय मेरठ से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुआ था। वह दिल्ली में अपने आवास उत्तम नगर जा रहा था। मृतक के सिर में चोट लगी थी, क्योंकि दुर्घटना में उसका हेलमेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, पीड़ित राजन राय, इंडिया गेट की ओर कैरिजवे में गाड़ी चला रहा था, अचानक बीच डिवाइडर से टकरा जाता है और वह गिरकर दूसरी तरफ चला जाता है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल