लाइव न्यूज़ :

Video: भूख से दम तोड़ चुकी मां की लाश के साथ खेल रहा था मासूम, सामने आया दिल को झकझोर देने वाला वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: May 27, 2020 14:36 IST

यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक बच्चा फर्श पर लेटी अपनी मां से खेल रहा है। उसे जगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे नहीं पता की उसकी मां अब हमेशा के लिए सो चुकी है। बच्चा अपनी मां के शरीर पर पड़ी चादर को हटाने की कोशिश करता है कि शायद उसकी मां उठ जाए और उसे अपनी गोद में उठा ले, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के चलते देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुआ है।

मुजफ्फरपुर: कोरोना संकट के चलते देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में कई मजदूर पैदल ही घर को निकल गए हैं। इसके बावजूद भूखे-प्यासे सैकड़ों-हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर रहे हैं। इसी बीच गर्मी का कहर भी जारी हो गया है। इसी बीच एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुआ है।

यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक बच्चा फर्श पर लेटी अपनी मां से खेल रहा है। उसे जगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे नहीं पता की उसकी मां अब हमेशा के लिए सो चुकी है। बच्चा अपनी मां के शरीर पर पड़ी चादर को हटाने की कोशिश करता है कि शायद उसकी मां उठ जाए और उसे अपनी गोद में उठा ले, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं होता है। उसे नहीं पता कि मां जिस चादर को ओढ़ कर सोती है वो अब उसका कफन बन चुका है।

इस वीडियो को बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, इसके साथ ही लिखा, 'बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन दृश्य रूह को काँपा देगी । माँ की मौत गुजरात से चली ट्रेन में भूख से हो गई। बच्चों को पता ही की माँ अब नही रही। बार-बार माँ को उठाने का प्रयास कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि भीषण गर्मी में चार दिन से ट्रेन में भूखी महिला की मौत हो गई। मां के पति के हवाले कहा जा रहा है कि गुजरात से शुरू हुआ 4 दिन के लंबे सफर ने उसकी पत्नी की जान ले ली। उसे कटिहार जाना था। वहीं, एक मुंबई से एक दर्दनाक दास्तां सामने आई है। यहां अपने गांव जाने के लिए एक महिला चिलचिलाती धूप में घंटों खड़ी रही। इंतजार लंबा होता गया और आखिरकार कड़ी धूप से उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम