लाइव न्यूज़ :

Video: भाजपा विधायक ने कहा, "धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ", पप्पू यादव ने कहा, "क्या इसे पटाने की बात करने का दुस्साहस प्रधानमंत्री से मिला है?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2022 15:47 IST

पप्पू यादव ने उत्तराखंड के भाजपा विधायक बंशीधर भगत द्वारा मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के बारे में कही गई आपत्तिजनक बातों पर कहा कि भाजपा के नेता भगवा चोला पहनकर ऐसे ही हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने भाजपा विधायक द्वारा हल्द्वानी में दिये विवादित बयान का वीडियो ट्विटर हैंडल से शेयर कियाभाजपा विधायक ने कहा कि धन के लक्ष्मी, शक्ति के लिए दुर्गा और शिक्षा के लिए सरस्वती को पटाओपप्पू यादव ने कहा कि क्या इसे पटाने की बात करने का दुस्साहस प्रधानमंत्री से मिला है?

पटना: जाप नेता पप्पू यादव ने उत्तराखंड के भाजपा विधायक बंशीधर भगत द्वारा मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के बारे में दिये गये आपत्तिजनक बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता भगवा चोला पहनकर ऐसे ही हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं।

उन्होंने भाजपा विधायक द्वारा हल्द्वानी में दिये विवादित बयान का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए सवाल किया है कि क्या भाजपा विधायक द्वारा दिये बयान से सहमत है। क्या भाजपा विधायक को इस तरह की निंदनीय बात कहने का साहस प्रधानमंत्री से मिलता है। 

पप्पू यादव ने विधायक बंशीधर भगत का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "यह उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष रहा चुका है। अभी विधायक है, यह दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी को पटाने की बात कर रहा है! क्या देवियों के बारे में ऐसी मानसिकता भाजपा की असलियत है? क्या इसे पटाने की बात करने का दुस्साहस प्रधानमंत्री से मिला है?"

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से भाजपा विधायक बंशीधर का यह पहला विवादित कारनामा नहीं है। बताया जा रहा है कि वो अपने बयानों से हमेशा विवादों के केंद्र में बने रहते हैं। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं के सामने ही यह विवादित बयान दिया है। विधायक का बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी तीखी निंदा कर रहे हैं। 

भाजपा विधायक बंशीधर ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कहा, "अगर आप को धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ। शक्ति चाहिए तो दुर्गा को पटाओ और शिक्षा चाहिए तो सरस्वती को पटाओ”

टॅग्स :पप्पू यादवBJPउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव