लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली में अमित शाह ने JNU को लेकर दिया बयान, कहा- सरकार बनते ही देशविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ केस को देंगे अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 11:05 IST

अमित शाह ने कहा कि शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि मैं जनता से वायदा करता हूं कि 11 फरवरी को दिल्ली में सरकार बनते ही एक घंटे के अंदर केस की अनुमति दे दी जाएगी।शाह ने कहा कि लेकिन अरविंद केजरीवाल के सरकार ने  इस मामले में केस करने की अनुमति नहीं दी।

दिल्ली विधान सभा चुनाव में मंगलवार को एक जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि जेएनयू में नारे लगे भारत तेरे टुकड़े होंगे...मैंने उमर खालिद, कन्हैया कुमार को जेल में डाल दिया। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि लेकिन अरविंद केजरीवाल के सरकार ने  इस मामले में केस करने की अनुमति नहीं दी, मैं जनता से वायदा करता हूं कि 11 फरवरी को दिल्ली में सरकार बनते ही एक घंटे के अंदर केस की अनुमति दे दी जाएगी।

इसके अलावा, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सदर बाजार सहित दिल्ली में कई रैली को संबोधित किया। उन्होंने आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि काम का हिसाब मांगने पर केजरीवाल जी नाराज हो जाते हैं और हमें कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत कीजिए। केजरीवाल जी, इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया,-इंडिया इज इंदिरा। क्या आप भी मानते हो कि, केजरीवाल इज दिल्ली-दिल्ली इज केजरीवाल?

शाह ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि हम जीतकर आएंगे तो सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। वादा करके वोट तो केजरीवाल ने ले लिए। लेकिन शपथ लेने के बाद सबसे पहले सरकारी बंगला और गाड़ी लेने की फाइल में साइन किए।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअमित शाहअरविन्द केजरीवालकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए