लाइव न्यूज़ :

विजय दिवसः राजनाथ ने कहा, सशस्त्र बलों की अदम्य वीरता और साहस को राष्ट्र सलाम करता है

By भाषा | Updated: December 16, 2019 13:17 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आज विजय दिवस के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की अदम्य वीरता और साहस को राष्ट्र सलाम करता है। देश की हर स्थिति में रक्षा करने वाले हमारे सशस्त्र बलों पर हमें गर्व है। हम उनके बलिदान और सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा: प्रधानमंत्री।वर्ष 1971 में आज के दिन 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में देश को जीत दिलाने वाले सैन्य बलों की वीरता और साहस को सलाम करते हुए सोमवार को विजय दिवस के मौके पर कहा कि उनके बलिदान और सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आज विजय दिवस के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की अदम्य वीरता और साहस को राष्ट्र सलाम करता है। देश की हर स्थिति में रक्षा करने वाले हमारे सशस्त्र बलों पर हमें गर्व है। हम उनके बलिदान और सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।’’

वर्ष 1971 में आज ही के दिन 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय बलों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके साथ ही भीषण लड़ाई का अंत हो गया था। हर साल 16 दिसम्बर को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। 

हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले सैन्य बलों की सोमवार को विजय दिवस पर प्रशंसा की और कहा कि सेना ने जो इतिहास रचा है वह स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वर्ष 1971 में आज के दिन 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था।

इसके साथ ही भीषण लड़ाई का अंत हो गया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं। 1971 में आज के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।’’ 

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसराजनाथ सिंहमोदी सरकारपाकिस्तानबांग्लादेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण