लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः PM मोदी ने कांग्रेस को जीत की दी बधाई, कहा-BJP जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है

By भाषा | Updated: December 11, 2018 23:48 IST

मोदी ने कहा, “जीत-हार जीवन का हिस्सा है। आज का परिणाम लोगों की सेवा और भारत के विकास के लिए और कठिन मेहनत करने के हमारे संकल्प को अधिक मजबूत बनाएगा।” 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में जीत पर मंगलवार को कांग्रेस को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर तेलंगाना में एकतरफा जीत के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री के सी राव को भी बधाई दी। उन्होंने मिजोरम में विजय के लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को भी बधाई दी।

अपने मजबूत गढ़ों में झटके के बाद मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने रात-दिन मेहनत की और वह उन्हें सलाम करते हैं।

मोदी ने कहा, “जीत-हार जीवन का हिस्सा है। आज का परिणाम लोगों की सेवा और भारत के विकास के लिए और कठिन मेहनत करने के हमारे संकल्प को अधिक मजबूत बनाएगा।” 

उन्होंने ट्वीट किया, “जीत के लिए कांग्रेस को बधाई। तेलंगाना में भारी जीत के लिए केसीआर गारु और मिजोरम में विजय के लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को बधाई।” प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों को भाजपा को मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा, “इन राज्यों में भाजपा की सरकारों ने लोगों के कल्याण के लिए बिना रूके काम किया।” भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने के सी राव को जीत की बधाई दी।

इधर, भाजपा की हार के बाद राजनीतिक जानकारों ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गम्भीर चुनौती पेश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका असल इम्तहान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में होगा।

हिंदी भाषी क्षेत्र के इन तीन प्रमुख राज्यों में कांग्रेस ने यह कामयाबी उस वक्त हासिल की है जब गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाले एक साल हुए हैं। वैसे दो राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी