लाइव न्यूज़ :

Vice Presidential Election 2025: सीपी राधाकृष्णन के सामने कौन?, 18 अगस्त को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता करेंगे ऐलान, लिस्ट में कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 11:23 IST

Vice Presidential Election 2025: सत्तारूढ़ भाजपा को लगता है कि आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन के नामांकन से विपक्ष का व्यापक, विशेषकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक का समर्थन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराधाकृष्णन तमिलनाडु से संबंध रखते हैं जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से बात करेगा।इस्तीफे के कारण आवश्यक हुआ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर को होना है।

नई दिल्लीः विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के नेता सोमवार सुबह 10.15 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे। यह बैठक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद होगी। राधाकृष्णन तमिलनाडु से संबंध रखते हैं जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा को लगता है कि आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन के नामांकन से विपक्ष का व्यापक, विशेषकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक का समर्थन मिलेगा, लेकिन यह देखना बाकी है कि सोमवार को विपक्षी दल क्या रुख अपनाते हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राधाकृष्णन के नामांकन की घोषणा करते हुए कहा कि राजग उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से बात करेगा।

कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही चुनाव के लिए एक संयुक्त ‘गैर-राजनीतिक’ उम्मीदवार खड़ा करने के अपने फैसले की घोषणा कर चुका है। पिछले महीने निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारण आवश्यक हुआ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नौ सितंबर को होना है।

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिनरेंद्र मोदीTamil Nadu Assemblyसीपी राधाकृष्णन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी