लाइव न्यूज़ :

Vice President Elections 2022: उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार धनखड़ ने चुनाव से पहले किया ये काम, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 17:08 IST

Vice President Elections 2022: सुप्रीम कोर्ट के संबंधित रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि धनखड़ का नाम (चेंबर आवंटित करने की) प्रक्रिया से हटा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजरूरतमंद अन्य वकीलों को उक्त चेंबर आवंटित किया जा सके।जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं। निर्वाचन मंडल (लोकसभा और राज्यसभा सदस्य) में राजग का प्रचंड बहुमत है।

नई दिल्लीः केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उच्चतम न्यायालय परिसर में चेंबर आवंटित करने की अर्जी वापस ले ली है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने यह जानकारी दी।

न्यायालय के संबंधित रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि धनखड़ का नाम (चेंबर आवंटित करने की) प्रक्रिया से हटा दिया जाए। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘ बार के हित पर गौर करते हुए जगदीप धनखड़ ने स्वेच्छा से चेंबर आवंटित करने की प्रक्रिया से हटने की जानकारी दी है ताकि जरूरतमंद अन्य वकीलों को उक्त चेंबर आवंटित किया जा सके।’’

सिंह ने कहा कि वकीलों को चेंबर आवंटित करने के लिए जिस सूची पर विचार किया जा रहा है उसपर फिर से काम करना चाहिए। धनखड़, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं और मौजूदा समय में राजग के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। उनका जीतना तय माना जा रहा है क्योंकि निर्वाचन मंडल (लोकसभा और राज्यसभा सदस्य) में राजग का प्रचंड बहुमत है।

उच्चतम न्यायालय में चेंबर का आवंटन विवादास्पद मुद्दा बन गया है क्योंकि वकीलों ने एक ही चेंबर को दो वकीलों को आवंटित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उच्चतम न्यायालय में सोमवार को जब यह मामला आया तो न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ ने अपने पुराने अनुभव को साझा किया कि मुंबई में जब वह अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल थे, तब वह 120 वर्ग फुट के चेंबर से कार्य करते थे। 

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगालममता बनर्जीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो