लाइव न्यूज़ :

Vice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 13:17 IST

Vice President Election 2025: मोहन चरण माझी बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आधिकारिक आवास पर ओडिशा के भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा से 31 सांसद (लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 10) हैं।पांच दिन दिल्ली में थे और पांच सितंबर को ही ओडिशा लौटे थे। माझी हवाई अड्डे से सीधे सारंगी के आवास जा सकते हैं।

नई दिल्लीः बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के दिल्ली रवाना होने के एक दिन बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार माझी वहां राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के साथ बैठक कर उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। यह चुनाव मंगलवार को होना है। माझी का मंगलवार को ही ओडिशा लौटने का कार्यक्रम है। माझी इससे पहले पांच दिन दिल्ली में थे और पांच सितंबर को ही ओडिशा लौटे थे। ओडिशा से 31 सांसद (लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 10) हैं।

जिनमें भाजपा के सबसे अधिक 23 सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार माझी बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आधिकारिक आवास पर ओडिशा के भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। माझी हवाई अड्डे से सीधे सारंगी के आवास जा सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी की राज्य इकाई के प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। बीजद प्रमुख पटनायक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं और उनका यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी ने अभी तक उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

दिल्ली प्रवास के दौरान पटनायक पार्टी के सात सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। बीजद प्रमुख ने रविवार रात एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कुछ सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण कुछ दिनों के लिए दिल्ली में हूं।’’ बीजद सूत्रों ने बताया कि पटनायक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पार्टी के सभी सांसद चुनावों में एकजुट रुख अपनाएं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष में मतदान के लिए पार्टी की आलोचना हुई थी। बीजद के पाँच सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया, एक ने इसका विरोध किया और एक अन्य सांसद ने मतदान में भाग नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के अलावा, माझी अपने मंत्रिपरिषद के विस्तार पर भी भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिओड़िसामोहन चरण माझीनवीन पटनायकसीपी राधाकृष्णनसुदर्शन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?