लाइव न्यूज़ :

पीएम के बाद अब उपराष्ट्रपति ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना, विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा- दुर्भाग्य से इस देश में...

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 12:54 IST

बकौल उपराष्ट्रपति, "जनता ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दस्तावेजीकरण को सकारात्मक तरीके से लिया है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि फिल्म में तथ्यों को दिखाया गया हैउपराष्ट्रपति ने कहा, जनता ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दस्तावेजीकरण को सकारात्मक तरीके से लिया हैदुर्भाग्य से, हमारे देश में लोगों में हर चीज का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति हैः वैंकेया नायडू

नई दिल्लीः विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बढ़ती बहस के बीच उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने फिल्म के राजनीतिकरण पर सवाल उठाए हैं क्योंकि उनका दावा है कि द कश्मीर फाइल्स में तथ्यों को कहा गया है। एक सम्मेलन में बोलते हुए नायडू ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे फिल्म को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। 

बकौल उपराष्ट्रपति, "जनता ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दस्तावेजीकरण को सकारात्मक तरीके से लिया है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्य से, हमारे देश में लोगों में हर चीज का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति है और सब कुछ विवादास्पद बनाने की कोशिश करते हैं।

 क्या फिल्म का कोई राजनीतिक कोण है? इस संदर्भ का जिक्र करते हुए  उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि फिल्म में तथ्यों को दिखाया गया है। नायडू की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा लगातार फिल्म और कश्मीरी पंडितों के जम्मू-कश्मीर से पलायन का समर्थन कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस सहित विपक्षी दल और कई अन्य लोग यह कहते हुए फिल्म की आलोचना कर रहे हैं कि फिल्म में आंशिक सच्चाई दिखाई गई है क्योंकि यह फिल्म उस समय की भाजपा सरकार की वास्तविकता को दिखाने में विफल रही है।

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फिल्म के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने भाजपा से सवाल किया था कि 8 साल से केंद्र में उनकी सरकार हैं, अब तक कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का राजनीतिकरण किया है। 

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स की पीएम मोदी से लेकर यूपी सीएम समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तारीफ की है। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उपराष्ट्रपति के फिल्म को लेकर की तारीफ का वीडियो साझा करते हुए उनके प्रति आभार जताया है। 

टॅग्स :Venkaiah Naiduअनुपम खेरAnupam Kherहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"