लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग की

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2022 19:28 IST

गुरुवार को वीएचपी ने दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में न केवल शो को रद्द करने की मांग की गई है, बल्कि यह भी कहा कि अगर शो को रद्द नहीं किया जाता है तो उसके और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देफारूकी का यह शो दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को होगा विहिप ने शो को रद्द न करने की स्थिति में प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

नई दिल्ली: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। साथ ही  फारूकी का यह शो दिल्ली में 28 अगस्त को होना है।

गुरुवार को वीएचपी ने दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में न केवल शो को रद्द करने की मांग की, बल्कि यह भी कहा कि अगर शो को रद्द नहीं किया जाता है तो उसके और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 

विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी में कहा गया है, "मुनव्वर फारूकी नाम का एक कलाकार दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाता है जिसके कारण अभी हाल ही में भाग्य नगर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। मेरा आपसे निवदेन है कि इस शो को तुरंत रद्द करें, अन्यथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।" चिट्ठी में शो को तुरंत रोकने का अनुरोध दिल्ली पुलिस से किया गया है। 

टॅग्स :वीएचपीमुनव्वर फारुकीबजरंग दलदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार