लाइव न्यूज़ :

CPI(M) के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 13:18 IST

CPI(M) Chandrashekhar Basu: वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App

CPI(M) Chandrashekhar Basu: वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर बसु का शुक्रवार तड़के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 103 वर्ष के थे। बीमा कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता तथा ‘ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयीज एसोसिएशन’ (एआईआईईए) के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव बसु ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र, पुत्रवधू और एक पौत्र हैं।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एआईआईईए के महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने भी वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बसु ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और जल्द ही वामपंथी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसु 1944 में हिंदुस्तान इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े और उसी वर्ष अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने, जिसकी सदस्यता उन्होंने जीवन भर बनाए रखी। बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण के बाद बसु ने अखिल भारतीय स्तर पर बीमा कर्मचारियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बसु जीवन के अंतिम समय तक आंदोलन में सक्रिय रहे और महज दस दिन पहले भुवनेश्वर में आयोजित बीमा कर्मचारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में उन्होंने भाग लिया था, जहां उन्होंने दो दिनों तक प्रतिनिधियों को संबोधित किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को दोपहर करीब 2.30 बजे हिंदुस्तान बिल्डिंग ले जाया जाएगा जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

टॅग्स :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)सीपीआईएमकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र