लाइव न्यूज़ :

भयावह वीडियो: वेल्‍लोर मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स के उतरवाए गए कपड़े, अंडरवियर में कराई गई परेड- प्राइवेट पार्ट्स पर मारा गया

By आजाद खान | Updated: November 10, 2022 13:05 IST

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में वार्डन, डिप्टी वार्डन और कुछ डॉक्टर भी मौजूद थे। इन पर आरोप है कि ये जज के रूप में वहां शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देवेल्‍लोर मेडिकल कॉलेज के रैगिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्रों को बिना कपड़ो में देखा गया है जो अंडरवियर में दौड़ लगाते दिख रहे है। ऐसे में घटना की जांच के बाद कॉलेज द्वारा सात वरिष्ठ छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

चेन्नई: वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीनियर जूनियर के साथ रैगिंग करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में रैगिंग की भयावह घटना सामने आई है जिसमें जूनियर को अंडरवियर में मैदान की दौड़ लगाते हुए देखा गया है। 

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 09 अक्टूबर का है और इसमें कुछ वार्डन और डॉक्टर भी शामिल है। वीडियो को लेकर दावा यह भी किया जा रहा है कि जूनियर्स के पूरे कपड़े भी उतारे गए है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि अंडरवियर में कई जूनियर्स मौदान के किनारे पर दौड़ लगा रहा है। इसके साथ कुछ सीनियर्स द्वारा जूनियर्स को आदेश भी दिया गया और आदेश के मुताबिक वे कामों को कर रहे है। 

दावा किया जा रहा है कि छात्रों को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपने साथी व जमीन के साथ यौन कृत्यों का नकल करें। यही नहीं उन्हें थप्पड़ मारने और पीटने की भी बात सामने आ रही है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि सीनियर्स जूनियर्स के प्राइवेट पार्ट्स पर मार रहे है और उन पर फायर हाइड्रेंट से पानी डाल रहे है। 

7 वरिष्ठ छात्र हुए निलंबित

जानकारी के अनुसार, यह मामला वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) का है जहां पर सीनियर्स द्वारा जूनियर्स के साथ रैगिंग हुई है। इस सिलसिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक वीडियो जारी किया गया है कि जिसमें रैगिंग को दिखाया गया है। हालांकि अभी इस प्लेफॉर्म पर यह वीडियो मौजूद नहीं है। 

दावा किया जा रहा है कि यह घटना 09 अक्टूबर का है जब कॉलेज में "जूनियर मिस्टर मेन्स हॉस्टल" प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में कई वार्डन, डिप्टी वार्डन और कुछ डॉक्टर भी जो बतौर जज वहां मौजूद थे। बताया जाता है कि वार्डन और डॉक्टरों के जाने के बाद सीनियर्स ने रैगिंग की थी। 

ऐसे में कॉलेज के प्राचार्य ने कहा है कि उन्हें इस मामले में एक गुमनाम शिकायत मिली है जिसके आधार पर शुरुआती जांच की गई है और इस बेस पर स्थापित समिति द्वारा सात सीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है। 

 

टॅग्स :Tamil Naduक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो