लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में वाहनों की टक्कर, 6 पुलिसकर्मी, 2 मेडिकल स्टाफ समेत 10 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 09:05 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रजेश पाठक की गाड़ी आगे चल रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस ने काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कोई चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर लगने के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे जब यह घटना हुई। एएसपी ने कहा कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं और स्थिर हैं। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कोई चोट नहीं आई।

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले का एक पुलिस वाहन और एक एम्बुलेंस की टक्कर में छह पुलिसकर्मी और दो मेडिकल स्टाफ समेत 10 लोग घायल हो गए। 

एएसपी, उत्तरी सीतापुर, राजीव दीक्षित ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे जब यह घटना हुई। एएसपी ने कहा कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं और स्थिर हैं। दीक्षित ने आगे बताया कि डिप्टी सीएम भी सुरक्षित हैं जो खीरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं  प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि ब्रजेश पाठक की गाड़ी आगे चल रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस ने काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कोई चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर लगने के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में घायल एसआइ प्रमोद मिश्रा के अनुसार, एंबुलेंस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कोर्ट में शामिल वाहन सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच गया। उधर घायलों का हाल जानने महोली विधायक शशांक त्रिवेदी और सीएमओ डा. मधु गैरोला जिला अस्पताल पहुंची।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि सभी घायलों को मामूली चोटें हैं फिर भी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है।

टॅग्स :Brajesh Pathakup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल