लाइव न्यूज़ :

Sikkim: पांच लोगों से भरी कार खाई में गिरी, सभी की मौत; शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 13:29 IST

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन ग्याथांग से अपर चोंगरांग जा रहा था।

Open in App

Sikkim: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार रटोमेटी के पास पहाड़ी से लुढ़क कर 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को सूचित किया और सभी पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन ग्याथांग से अपर चोंगरांग जा रहा था। मृतक, पश्चिमी सिक्किम के युकसोम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अपर अरिथांग के निवासी थे। 

आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस की टक्कर 

एक अन्य सड़क दुर्घटना जो कि आंध्र प्रदेश में हुई है। यहां चित्तूर में एक बस और डंपर ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर चित्तूर जिले के गजुलापल्ली गांव में हुई।

चित्तूर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी टी. साईनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।’’ ? उन्होंने बताया कि मदुरै जा रही बस तिरुपति से 26 यात्रियों के साथ आई थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने बस को किनारे से टक्कर मारी।

साईनाथ ने बताया कि घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और अन्य स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया और फिलहाल ट्रक चालक फरार है।

टॅग्स :सिक्किमसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी