लाइव न्यूज़ :

VAV Bypoll Results: वाव विधानसभा सीट पर कांग्रेस 304 वोट से आगे, सत्तारूढ़ भाजपा को लग सकता है झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 09:53 IST

VAV Bypoll Results: अधिकारियों ने बताया कि 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जगना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव के दौरान 70.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। वीवीपैट मशीनों के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।वाव सीट कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।

VAV Bypoll Results: गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार को जारी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच इस सीट पर मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी 304 वोट से आगे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा को झटका लग सकता है। निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझान में आंकड़े आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जगना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बताया कि मतगणना केंद्र पर करीब 160 निर्वाचन अधिकारी और गुजरात पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 400 कर्मियों को तैनात किया गया है। इस सीट पर उपचुनाव के दौरान 70.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कुल 3.10 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 2.19 लाख मतदाताओं ने 321 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वाव सीट कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।

गेनीबेन जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत और भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन भाजपा के बागी मावजी पटेल की मौजूदगी ने उपचुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। 

टॅग्स :उपचुनावगुजरातकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत