लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी, पेपर लीक, कोर्ट में लटकी भर्तियों को लेकर वरुण गांधी ने सरकार को चेताया, लिखा- कहीं देर ना हो जाए

By अनिल शर्मा | Updated: May 23, 2022 15:40 IST

वरुण गांधी ने लिखा, अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्ताँ बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने लिखा- छात्र अ ब सिर्फ ‘पढ़ाई’ नही करता, अपने हक की ‘लड़ाई’ भी स्वयं लड़ता हैभाजपा सांसद ने ट्वीट में लिखा, परीक्षाएँ कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा

नई दिल्लीः पीलीभीत से भाजपा सासंद वरुण गांधी बेरोजगारी और सरकारी पदों पर रिक्तता को लेकर सरकार को लगातार चेता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वे बेरोजगारी को लेकर अपने ही सरकार को घेरते रहते हैं। इस बीच उन्होंने प्रतियोगी छात्रों के संघर्ष और उनकी लाचारी को आवाज दी है। ट्वीट में उन्होंने लीक होते पेपर और भर्तियों के कोर्ट में चले जाने की परेशानियों को दर्शाया है।

वरुण गांधी ने लिखा, अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्ताँ बन चुका है। छात्र अ ब सिर्फ ‘पढ़ाई’ नही करता, अपने हक की ‘लड़ाई’ भी स्वयं लड़ता है। अरसों से लटकी भर्तियाँ और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है।

भाजपा सांसद ने ट्वीट के अगले हिस्से में लिखा शिक्षा माफियाओं, भर्तियों के कोर्ट में जाने और प्रशासनिक अक्षता जैसी बातों की तरफ इंगित किया है। उन्होंने लिखा-  बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद। छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो, परीक्षाएँ कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा। कहीं देर ना हो जाए।

इससे पहले वरुण गांधी ने कहा था कि देश में डेढ़ करोड़ नौकरियां (पद) खाली हैं, जो भरी नहीं जा रही हैं और नौजवान खाली पेट बेरोजगारी की मार झेलता घूम रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों बेरोजगारों को नहीं पता कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। सांसद ने कहा था कि, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि नई नौकरियां पैदा की जाएं, लेकिन जो पहले से घोषित हैं उन पर तो भर्ती होनी चाहिए। यह सरकार का दायित्व है और जिम्मेदारी भी।”

टॅग्स :वरुण गांधीBJPट्विटरनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी